CDP test 5 P2 1 / 15 (CTET – January 2022) निम्नलिखित में से कौन बाल-केन्द्रित कक्षा को नहीं दर्शाता है? Which of the following does NOT represent a child-centred classroom? बच्चे जो कर रहे हैं उसमें रुचि लेते हैं। (Children show interest in what they are doing.) बच्चों की प्रगति गुणात्मक रूप से और विकास के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट की जाती है। (Children’s progress is reported qualitatively, considering all aspects of development.) गतिविधि के अनुसार बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन। (Seating arrangements are changed according to activities.) शिक्षक पाठ्य-पुस्तक पढ़ता है और छात्रों की नकल करने के लिए ब्लैकबोर्ड पर उत्तर लिखता है। (The teacher reads from the textbook and writes answers on the blackboard for students to copy.) 2 / 15 (CTET – January 2022) इनमें से कौन-सा विकल्प एक प्रगतिशील कक्षा में संरचनात्मक शिक्षण का उदाहरण है? Which of the following is an example of constructivist teaching in a progressive classroom? बार-बार खेल और अभ्यास (Repeated drills and practice) रटकर याद करना और शब्दशः पुनरावृत्ति (Rote memorisation and verbatim repetition) पुरस्कार और दण्ड (Rewards and punishment) विविध स्पष्टीकरण (Multiple explanations) 3 / 15 (CTET – January 2022) इनमें से कौन-सी स्थिति बाल-केन्द्रित कक्षा का उदाहरण है? Which of the following situations is an example of a child-centred classroom? एक कक्षा जिसमें छात्र समूहों में बैठते हैं और शिक्षक बारी-बारी प्रत्येक में जाते हैं। (A class where students sit in groups and the teacher visits each group in turn.) एक कक्षा जिसमें शिक्षक निर्देश देता है और छात्रों को नोट्स याद करने के लिए कहा जाता है। (A class where the teacher gives instructions and students are asked to memorise notes.) एक कक्षा जिसमें छात्र जो चाहे करते हैं जबकि शिक्षक उन्हें चुपचाप देखता है। (A class where students do whatever they want while the teacher watches silently.) एक कक्षा जिसमें छात्रों का व्यवहार शिक्षक द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और दण्ड द्वारा नियंत्रित होता है। (A class where students’ behaviour is controlled by rewards and punishments given by the teacher.) 4 / 15 (CTET – December 2021) एक प्रगतिशील कक्षा में अध्यापक विद्यार्थियों को समूहों में कार्य देकर समन्वय अधिगम कार्य सम्पादन के लिए प्रोत्साहित करता है। ऐसा करके वह विद्यार्थियों में ________ को बढ़ावा देता है। In a progressive classroom, the teacher encourages students to work in groups to carry out cooperative learning tasks. By doing so, the teacher promotes ________ among students. प्रतियोगिता (Competition) सह-भागी अधिगम (Collaborative learning) कुण्ठा (Frustration) प्रतिबंधिता (Restriction) 5 / 15 (CTET – January 2021) एक ________ कक्षा में अध्यापिका अपनी शिक्षाशास्त्र व आकलन की विधियों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार परिवर्तित करती है। In a ________ classroom, the teacher modifies her pedagogy and assessment methods according to individual needs of learners. पाठ्य-पुस्तक केन्द्रित (Textbook-centred) व्यवहारवादी (Behaviourist) अध्यापक-केन्द्रित (Teacher-centred) प्रगतिशील (Progressive) 6 / 15 (CTET – December 2019) एक प्रगतिशील कक्षा में : In a progressive classroom : शिक्षक के निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा ज्ञान का अनुसरण किया जाता है (Students follow knowledge strictly as per teacher’s instructions) विद्यार्थियों द्वारा ज्ञान की संरचना की जाती है (Students construct knowledge) विद्यार्थियों के द्वारा निष्क्रिय रूप से ज्ञान प्राप्त किया जाता है (Students acquire knowledge passively) विद्यार्थियों के द्वारा ज्ञान को उसी रूप में दोहराया जाता है (Students reproduce knowledge in the same form) 7 / 15 (CTET – July 2019) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा के बारे में प्रमुख है? Which of the following is a key feature of the concept of progressive education? बाह्य प्रेरणा तथा एकरूप मूल्यांकन मानदण्ड (External motivation and uniform evaluation criteria) पाठ्य-पुस्तक केन्द्रित अधिगम (Textbook-centred learning) प्रत्येक बच्चे की क्षमता एवं संभावनाओं में विश्वास करना (Believing in the abilities and potential of every child) मानक निर्देश एवं मूल्यांकन (Standardised instructions and assessment) 8 / 15 (CTET – December 2018) निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 दिव्यांग बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के अधिकारों को सुनिश्चित करता है : The Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 ensures free education rights of children with disabilities for the age group : 3 वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए (From 3 to 18 years) 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के लिए (From 6 to 14 years) 6 वर्ष से 22 वर्ष तक के लिए (From 6 to 22 years) 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए (From 6 to 18 years) 9 / 15 (CTET – September 2016) शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाना चाहिए : According to the Right to Education Act, 2009, children with special needs should be educated : विशेष तौर पर उन्हीं के लिए बनाए गए विशेष विद्यालयों में (In special schools designed exclusively for them) घर पर माता-पिता और देखभाल करने वालों के साथ जो उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएँ (At home with parents and caregivers providing necessary support) समावेशी शिक्षा व्यवस्था में इस प्रावधान के साथ कि उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके (Within an inclusive education system with provisions to meet their individual needs) व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों में जो उन्हें जीवन कौशलों के लिए तैयार करेंगे (In vocational training centres preparing them for life skills) 10 / 15 (CTET – February 2016) प्रतिशील शिक्षा में अपरिहार्य है कि कक्षा-कक्ष : In progressive education, it is essential that the classroom : सत्तावादी होता है, जहाँ शिक्षक आदेश देता है और विद्यार्थी चुपचाप अनुसरण करते हैं। (Is authoritarian, where the teacher gives orders and students follow silently.) सबके लिए मुक्त होता है जिसमें शिक्षक अनुपस्थित होता है। (Is completely free with the absence of the teacher.) शिक्षक के पूर्ण नियंत्रण में होता है जिसमें वह अधिनायकवादी होता है। (Is under complete control of the teacher, making it dictatorial.) लोकतांत्रिक होता है और समझने के लिए बच्चों को पर्याप्त स्थान दिया गया होता है। (Is democratic and gives children adequate space for understanding.) 11 / 15 (CTET – September 2015) प्रतिवादी (प्रगतिशील) शिक्षा : Progressive education : अनुबन्धन और पुनर्बलन के सिद्धान्तों पर आधारित है। (Is based on the principles of conditioning and reinforcement.) पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित है, क्योंकि वे ज्ञान के एकमात्र वैध स्रोत हैं। (Is based on textbooks as they are the only valid source of knowledge.) इस मत पर विश्वास करती है कि शिक्षक को अपने उपागम में दृढ़ रहना है और वर्तमान समय में बिना दण्ड का प्रयोग किए बच्चों को पढ़ाया नहीं जा सकता। (Believes that teachers must be rigid in their approach and that children cannot be taught without punishment.) समस्या-समाधान और आलोचनात्मक चिंतन पर अधिक बल देती है। (Emphasizes problem-solving and critical thinking.) 12 / 15 (CTET – February 2015) बाल-केन्द्रित कक्षा की एक प्रमुख विशेषता है कि उसमें : One of the main characteristics of a child-centred classroom is that : शिक्षक के मार्गदर्शन से शिक्षार्थियों को अपनी स्वयं की समझ का निर्माण करने के लिए उत्तरदायी बनाया जाता है। (Learners are made responsible for constructing their own understanding with the guidance of the teacher.) शिक्षक के द्वारा बल प्रयोग और मनोवैज्ञानिक नियंत्रण होता है, जो अधिगम को प्रेरित करता है और बच्चों के व्यवहार को नियंत्रित करता है। (Force and psychological control by the teacher are used to motivate learning and regulate children’s behaviour.) शिक्षक बच्चों के लिए व्यवहार के समरूप तरीकों को निर्धारित करता है और जब वे उसका पालन करते हैं, तो उन्हें उपयुक्त पुरस्कार देता है। (The teacher sets uniform behavioural methods for children and rewards them for compliance.) शिक्षक की भूमिका ज्ञान को सीखने के लिए प्रस्तुत करना है और शिक्षार्थियों का मानक मानदण्डों से आकलन करना है। (The teacher’s role is to present knowledge and assess learners based on standard norms.) 13 / 15 (CTET – November 2012) शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के क्रियान्वयन के बाद कक्षा-कक्ष : After the implementation of the Right to Education Act, 2009, the classroom is : अप्रभावित है, क्योंकि शिक्षा का अधिकार विद्यालय में कक्षा की औसत आयु को प्रभावित नहीं करता। (Unaffected, because the Right to Education does not affect the average age of students in a classroom.) आयु के अनुसार अधिक समजातीय है। (More homogeneous in terms of age.) आयु के अनुसार अधिक समजातीय है। (More homogeneous according to age.) आयु के अनुसार अधिक विषमजातीय है। (More heterogeneous according to age.) 14 / 15 (CTET – November 2012) निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में ‘अनिवार्य’ शब्द का अर्थ है : In the Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009, the term ‘compulsory’ means : केंद्र सरकार दाखिले, उपस्थिति और प्राथमिक शिक्षा की पूर्णता को सुनिश्चित करेगी। (The Central Government shall ensure enrolment, attendance and completion of elementary education.) उचित सरकारें दाखिले, उपस्थिति और प्राथमिक शिक्षा की पूर्णता को सुनिश्चित करेंगी। (The appropriate governments shall ensure enrolment, attendance and completion of elementary education.) दण्डात्मक कार्य से बचने के लिए अपने बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों पर अनिवार्य रूप से जोर डाला गया है। (Parents are compulsorily forced to send their children to school to avoid punitive action.) अनिवार्य शिक्षा सतत परीक्षण के माध्यम से प्रदान की जाएगी। (Compulsory education will be provided through continuous evaluation.) 15 / 15 (CTET – January 2012) एक बाल-केन्द्रित कक्षा में, बच्चे सामान्यतः सीखते हैं : In a child-centred classroom, children generally learn : व्यक्तिगत और सामूहिक, दोनों रूपों में (Individually as well as in groups) मुख्य रूप से शिक्षक से (Mainly from the teacher) व्यक्तिगत रूप से (Individually) समूहों में (In groups) Your score is 0% Restart quiz Post navigation CDP test 5 P1 CDP Grand Test 1