Social Studies test 6
Agriculture and Animal Husbandry
In this way, groups of such families together form a tribe. Members of a tribe take up occupations such as hunting, food gathering, farming, animal husbandry, and fishing. Often, women do most of the work. This includes preparing the land and sowing seeds, caring for plants, and harvesting the crops. Children look after the plants and drive away birds and animals so that they do not damage the plants and crops. Women thresh the harvest and pound and grind the grain. Men usually graze large herds of animals, while children tend the smaller herds. The cleaning of animals and milking are done jointly by both men and women. In the same way, they work together to make utensils, weave baskets, and build tools and huts. Singing, dancing, and decorating their homes are also an important part of their lives.
कृषक एवं पशुपालन
और इस तरह के परिवारों के समूह मिलकर जनजाति का निर्माण करते हैं। जनजाति के सदस्य शिकार, भोजन-संग्रह, खेती, पशुपालन और मछली पकड़ने जैसे पेशे अपनाते हैं। अक्सर महिलाएँ सभी काम करती हैं। इसमें जमीन तैयार कर बीज बोने, पौधों की देखभाल करने से लेकर फसल काटने तक का काम सम्मिलित है। बच्चे पौधों की देखभाल करते हैं और चिड़ियों और जानवरों को दूर भगाते हैं, ताकि वे पौधों और फसलों को नुकसान न पहुँचाएँ। महिलाएँ फसल दावकर अनाज कूटती-पीसती हैं। पुरुष आमतौर पर पशुओं के बड़े-बड़े झुंडों को चराते हैं, जबकि बच्चे छोटे झुंडों को। यहाँ जानवरों की सफाई तथा दूध निकालने का काम स्त्री-पुरुष दोनों मिलकर करते हैं। इसी तरह दोनों मिलकर बर्तन बनाने, टोकरी बुनने, औजार तथा झोंपड़ियाँ बनाने का काम भी साथ-साथ करते हैं। गाना, नाच और घरों की सजावट भी उनकी ज़िन्दगी का एक अहम हिस्सा है।